फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 टेनरियां सील होंगी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा को गंदा कर रही 45 टेनरियों को सील करने का आदेश दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो दिन पहले जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन टेनरियों को बंद कराने को कहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कानपुर नगर, रमाबाई नगर, उन्नाव और लखनऊ के अफसरों की तीन संयुक्त टीमों ने जाजमऊ में अप्रैल में 162 टेनरियों की जांच की थी। इन सभी टेनरियों में कच्ची खाल का काम होता है। टीम ने इन सभी टेनरियों में जानवरों की खालों की अनुमति के हिसाब से सफाई करने, पानी के स्रोत में मीटर, गंदे पानी के निकासी स्थल पर लगे मीटर, इनकी रीडिंग, प्राइमरी ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन, उत्प्रवाह की स्थिति आदि बिंदुओं पर जांच की थी। बोर्ड ने यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी। मुख्यालय ने सबसे ज्यादा गड़बड़ियां करने वाली 45 टेनरियों को बंद करने के आदेश दिए हैं। मुख्यालय ने ही जिलाधिकारी एमपी अग्रवाल को पत्र लिखकर कहा है कि इन टेनरियों को जल्द से जल्द बंद कराया जाए। जिन टेनरियों में छोटी-मोटी गड़बडियां मिली हैं, उन्हें चेतावनी देते हुए सुधरने का मौका दिया गया है। बोर्ड के क्षेेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मुख्यालय से 45 टेनरियों के बंदी का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें