फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सड़कें बनवाएगा नगर निगम, टेंडर पड़े

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम में बुधवार को करीब 13.50 करोड़ रुपए से 17 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर पड़े। जबकि ठेकेदारों के हाथ खींचने से नई सड़क और विजय नगर रेलवे क्रासिंग से सीटीआई रोड के लिए टेंडर नहीं हो पाए। इससे पहले ठेकेदारों के बहिष्कार और कमीशनबाजी के चक्कर में चार बार इन 19 सड़कों के टेंडर नहीं पड़ पाए थे। नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता लालता प्रसाद ने बताया कि इन सड़कों को जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में अवस्थापना निधि से विभिन्न क्षेत्रों में हाटमिक्स प्लांट से सड़कों केनिर्माण के लिए टेंडर पड़े। इन सड़कों में ग्वालटोली नाला मार्ग, लालबंगला रोड से नई सब्जीमंडी होते हुए एनएच-2 तक, सुजातगंज चौकी से वीरेंद्र स्वरूप चौराहा, 150 फुट रोड से शताब्दी पार्क होते हुए 200 फुट रोड अंधा मोड़ तक, हमीरपुर रोड से निजाम चौराहा, हमीरपुर रोड से अजय स्वीट हाउस होते हुए 250 फुट रोड तक, बर्रा-2 सब्जीमंडी रोड, निराला नगर रोड, फजलगंज अर्थटन मिल से केसा सब स्टेशन तक, वार्ड-62 में अंधा कुंआ से बाईपास तक, जोन-5 में कैलाशी गेस्ट हाउस रोड, हनुमान मंदिर से नंदू डेयरी, देवकी टाकीज से छपेड़ा पुलिया, काकादेव थाना रोड, शारदा नगर में हनुमान मंदिर से बगिया तक, जाजमऊ नई चुंगी से एसटीपी तक की सड़क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें