फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचबीटीआई में टीचर्स की नियुक्ति नहीं

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एचबीटीआई ने बोर्ड ऑफ गवर्नरस् (बीओजी) की मीटिंग के मिनट्स शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक एचबीटीआई में टीचर्स के खाली पदों को भरने की हरी झंडी नहीं मिली है। बीओजी ने कहा है कि शासन से 5 करोड़ रुपये का अनुदान मिलता है। 13 करोड़ रुपये फीस से मिलते हैं। इससे मौजूदा टीचर्स का वेतन ही दिया जा सकता है। और नियुक्ति हुई तो बजट का संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

एचबीटीआई में बीओजी की मीटिंग 1 अक्तूबर को हुई थी लेकिन इसके फाइनल मिनट्स शुक्रवार को जारी हुए हैं। बीओजी ने कहा है कि स्थायी निदेशक की नियुक्ति अक्तूबर अंत तक हो जाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट पैनल गठित कर दिया गया है। जल्द ही इंटरव्यू की डेट आ जाएगी। दीपावली बाद इंटरव्यू संभव है। स्टेप एचबीटीआई के डायरेक्टर प्रो. आरके त्रिवेदी और रजिस्ट्रार नरेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई का कोई ब्योरा मिनट्स में नहीं है। इस मामले को बीओजी की मीटिंग के दौरान ही टर्न डाउन कर दिया गया था। साथ ही कहा गया था कि यह मामला बीओजी के समक्ष नहीं लाया जाना चाहिए था। इस पर कानूनी सलाह लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। बीओजी ने डीन एलमनाइ और डीन फैकल्टी की नियुक्ति का प्रस्ताव सिरे से खारिज कर दिया है। साफ कहा है कि जितने डीन हैं, उतने से ही काम चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें