फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन मार्केट बनेगा ‘नो पार्किंग जोन’

Mon, 02 Jun 2014 05:33 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवीन मार्केट बनेगा ‘नो पार्किंग जोन’। यहां के दुकानदारों के लिए परेड स्थित मुर्गा मार्केट के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जबकि यहां आने वाले लोगों की गाड़ियों के लिए म्योर मिल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। रविवार को यह निर्णय शिविर कार्यालय में नवीन मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और नगर आयुक्त आरएन बाजपेई की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने नवीन मार्केट की दुकानों की रजिस्ट्री के संबंध में बताया कि नगर निगम द्वारा पहले कुछ दुकानों की रजिस्ट्री की गई है एवं नवीन मार्केट की दुकानों का 10 करोड़ रुपया जमा भी है। हालांकि डीएम ऑफिस से नजूल भूमि होने के संबंध में आपत्ति होने पर रजिस्ट्री रोक दी गई। दुकानदारों ने कहा इससे दिक्कत हो रही है और नगर निगम को भी राजस्व हानि हो रही है। इस पर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी चौधरी को नवीन मार्केट से संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पार्किंग की समस्या पर नगर आयुक्त ने कहा कि इस बार नियमानुसार ठेका दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों के लिए परेड स्थित मुर्गा के मार्केट के पीछे नगर निगम की जगह पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां आने वाले ग्राहकों के लिए म्योर मिल के सामने पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। नियम का पालन सख्ती से हो इसके लिए परेड की ओर और दूसरे ओर सोमदत्त प्लाजा की ओर से बैरियर लगाया जाएगा। इस तरह से नवीन मार्केट में नो पार्किंग जोन बनेगा। नगर आयुक्त ने दुकानदारों से कहा नो पार्किंग जोन में वाहन ले जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह, विनय अरोड़ा, सुभाष अरोड़ा, सरताज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें