फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पकड़ा शराब परोसने का धंधा

Tue, 22 Oct 2013 05:40 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली से सियालदाह जा रही 2314 राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे में रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके मिश्र ने शराब परोसने का धंधा पकड़ा। ट्रेन में शुक्रवार को सफर कर रहे मंडल सुरक्षा आयुक्त ने वेटर को शराब के पैग परोसते देख कंट्रोल को सूचना देकर कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन की चेकिंग कराई तो पेंट्रीकार में शराब की पांच बोतलें मिलीं। आरपीएफ टीम ने पेंट्रीकार मैनेजर संजीव मिश्र और वेटर जीत बहादुर को गिरफ्तार कर शनिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार देरशाम रेलवे के मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके मिश्र नई दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस के एसी कूपे में सवार हुए। ट्रेन जैसे ही गाजियाबाद से आगे बढ़ी वेटर कई कूपों में शराब के पैग लेकर जाते हुए दिखा। इस पर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने वेटर से पूछा कि ट्रेन में शराब भी मिलती है क्या। इस पर वेटर ने जवाब दिया कि ‘पैसा फेंको, जो मांगो वो मिलेगा’। जवाब सुनकर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने तुरंत कानपुर सेंट्रल पर फोन करके मामले की जानकारी दी। रात में ट्रेन जैसे ही कानपुर सेंट्रल पर आई तो आरपीएफ प्रभारी संजय पांडेय, ओमप्रकाश, सभाशंकर और सचिन कूपे में पहुंचे। यात्रियों से पूछताछ के बाद पेंट्रीकार की तलाशी कराई तो वहां पांच अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। यात्रियों ने बताया कि पेंट्रीकार के वेटर मैकडॉवल का पैग 100 रुपये में जबकि हंड्रेड पाइपर का पैग 150 रुपये में देते हैं। कोच कंडक्टर आलोक चटर्जी ने शराब बेचे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि वेटर और मैनेजर की मिलीभगत से गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें