कानपुर। महाराजपुर के नौगांव में शनिवार को शिल्पी(15) ने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक उसकी नब्ज थम चुकी थी। माना जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। शिल्पी के पिता रोशन किसान हैं। परिवार में मां रामदेवी, छोटा भाई अंकित और छोटी बहन रचना हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कोई कार्रवाई होगी।