कानपुर। पिछले साल की तरह इस बार भी शहर की अलग-अलग रामलीलाओं में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले कलाकारों को ‘अमर उजाला’ ने सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ का चयन रामलीला कमेटी के निर्णायक मंडल ने किया। चयन का आधार बजट या बाहरी तड़क-भड़क पर नहीं बल्कि कलाकारों की प्रतिभा देखकर किया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को पांच रामलीलाओं के पात्रों को सम्मानित किया गया।
बताते चले कि ‘अमर उजाला’ ने 2012 से रामलीला अवार्ड्स की एक अनूठी पहल शुरू की थी। वह पहला मौका था जब शहर के किसी संस्थान ने रामलीला के कलाकारों के लिए अवार्ड तय किए थे। इस साल भी पिछले साल की तरह राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की सबसे प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले मंच कलाकारों को ‘अमर उजाला’ सम्मानित कर रहा है। यह खोज रामलीला कमेटी की ओर से की जाएगी। जिस कलाकार का नाम कमेटी की ओर से दिया जाएगा उसे ‘अमर उजाला’ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड्स के तहत प्रतिदिन शहर की पांच रामलीलाओं के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।
-------
श्री गीता पार्क रामलीला कमेटी गीता पार्क, नेहरु नगर में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अखिलेश अवस्थी (28) को ‘अमर उजाला’ ने सम्मानित किया। शोभन के पास बैरी गांव निवासी अखिलेश ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की है। वे 22 वर्ष की आयु से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। रामलीला में राम का किरदार निभाने में उन्हें महारत हासिल है।
-----
साकेत युवक मंडल साकेत नगर में विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले करुणा शंकर शुक्ला (52) को ‘अमर उजाला’ ने सम्मानित किया। पनकी निवासी करुणाकर 20 वर्ष की आयु से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। रामलीला में विश्वामित्र व वशिष्ठ का किरदार निभाने में उन्हें महारत हासिल है। वैसे करुणाकर अपर श्रमायुक्त के कार चालक है। बावजूद इसके वह मंचन में काम करते है।
---------
श्रीआदर्श रामलीला कमेटी बाबूपुरवा 40 दुकान किदवई नगर में श्रीराम का किरदार निभाने वाले रजनीश त्रिपाठी (22) को ‘अमर उजाला’ ने सम्मानित किया। मानीमऊ कन्नौज निवासी रजनीश 14 वर्ष की आयु से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। रामलीला में श्रीराम का किरदार निभाने में उन्हें महारत हासिल है।
---------
श्रीसार्वजनिक रामलीला कमेटी चंद्रिका रोड रायपुरवा में श्रीराम का किरदार निभाने वाले शोभित त्रिपाठी (23) को ‘अमर उजाला परिवार’ ने सम्मानित किया। शादीपुर मंधना निवासी शोभित 14 वर्ष की आयु से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। रामलीला में श्रीराम का किरदार निभाने में उन्हें महारत हासिल है।
---------------
श्रीसार्वजनिक रामलीला कमेटी शास्त्री नगर में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले शशिकांत मिश्रा (28) को ‘अमर उजाला ’ ने सम्मानित किया। शोभन के पास बैरी गांव निवासी शशिकांत ने 10 वर्ष की आयु से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। वह पिछले 20 सालों से रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे है।