फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : प्राइवेट फार्म को कल से मिलेंगे टोकन

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू की प्राइवेट परीक्षा 2013-14 के लिए टोकन बिक्री नौ अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा के लिए फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। टोकन खरीदने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर और परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 9 दिसंबर है। यूनिवर्सिटी से संबद्ध समस्त 15 जिलों में टोकन बिक्री उन जिलों की एचडीएफसी और बैंक ऑफ बड़ौदा से की जाएगी। व्यक्तिगत परीक्षा में केवल यूनिवर्सिटी से संबद्ध जिलों के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। अन्य जिलों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जानकारी रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन ने दी है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में इलाहाबाद, कौशांबी, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, रमाबाई नगर, इटावा, औरेया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, अमेठी शामिल है। कक्षा आवेदन टोकन शुल्क, ऑन-लाइन आवेदन करने से संबंधित प्रक्रिया, अर्हता एवं विवरण यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर बने लिंक online exam application for private students पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


इनसेट
कानपुर नगर में यहां से लें टोकन
एचडीएफसी बैंक की आरके नगर, काकादेव, केडीए चौराहा, लालबंगला और मार्बेल मार्केेट किदवई नगर शाखा से टोकन मिलेंगे। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की पटेल नगर, पतारा शाखा और सर्वोदय नगर शाखा से टोकन मिलेंगे। नौ दिसंबर की रात 12 बजे तक ऑन लाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।


अन्य जिलाें में यहां से मिलेगा टोकन
एचडीएफसी बैंक : उन्नाव की नगर शाखा, फतेहपुर सिविल लाइंस शाखा, हरदोई: सिनेमा चौराहा शाखा, रायबरेली: कछवाहा कॉम्पलेक्स शाखा, इलाहाबाद: करेली शाखा, जीरो रोड शाखा, इटावा कटरा फतेह मामूर (ओल्ड आगरा-कानपुर रोड), औरेया: सुभाष चौक, फर्रुखाबाद: लाल दरवाजा शाखा, सीतापुर हॉस्पिटल रोड, लखीमपुर खीरी: मेन रोड शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं : रमबाई नगर: सिंकदरा शाखा, शिवराजपुर शाखा,
हरदोई: हरदोई शाखा,
रायबरेली: बछरावा शाखा, इलाहाबाद रोड: फीडगंज्र शाखा,
कौशांबी: अजुहा शाखा,
फर्रुखाबाद: सेठगली शाखा,
कन्नौज: कन्नौज शाखा,
सीतापुर: सीतापुर शाखा,
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी मुख्य शाखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें