फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेल और ढीली करेगी जेब

Wed, 09 Oct 2013 05:39 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की फेस्टिवल सीजन में रेल और हवाई यात्रा भी जेब ढीली करने जा रही है। रेलवे ने स्लीपर से लेकर एसी तक की हर श्रेणी के अलावा मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। बढ़े रेट रविवार रात 12 बजे (सात अक्तूबर) से लागू हो जाएंगे। इस हिसाब से अब आपको दिल्ली जाने के लिए छह से 35 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसी तरह अन्य रूटों पर भी यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि किराया बढ़ोतरी कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों पर लागू नहीं होगी। उधर, एयर इंडिया ने भी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट के किराये में अच्छी-खासी बढ़ोतरी कर दी है। किराया बढ़ोतरी के पीछे पेट्रोल-डीजल दाम में हो रहा इजाफा और डॉलर के मुकाबले रुपये की घटती कीमत को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रमुख रूटों का ये होगा नया भाड़ा
कानपुर-दिल्ली
स्लीपर : पहले 255, अब 261
एसी-3 : पहले 645, अब 660
एसी-2 : पहले 900, अब 922
एसी-1 : पहले 1510, अब 1545

कानपुर-जयपुर
स्लीपर : पहले 275, अब 282
एसी-3 : पहले 700, अब 716
एसी-2 : पहले 985, अब 1010
एसी-1 : पहले 1910, अब 1955

कानपुर-मुंबई
स्लीपर : पहले 510, अब 522
एसी-3 : पहले 1325, अब 1355
एसी-2 : पहले 1915, अब 1965
एसी-1 : पहले 3280, अब 3355

कानपुर-सूरत
स्लीपर : पहले 450, अब 462
एसी-3 : पहले 1210, अब 1238
एसी-2 : पहले 1765, अब 1803

कानपुर-कोलकाता (राजधानी)
एसी-3 : पहले 1355, अब 1390
एसी-2 : पहले 1895, अब 1935
एसी-1 : पहले 3225, अब 3295
नोट : किराया रुपये में प्रति यात्री, सर्विस टैक्स आकलन में एक-दो रुपये का अंतर हो सकता है।

फ्लाइट का नया किराया
कानपुर-दिल्ली : सितंबर में 4200, अब 5199
लखनऊ-दुबई : सितंबर में 6800-7200, अब-9200-10200
लखनऊ-दिल्ली : सितंबर में 2100, अब 4700-5000
कानपुर-मुंबई : सितंबर में 3500-3800, अब 7500-8000
नोट : किराया रुपये में फलकान एयर ट्रेवल एजेंसी के राजेंद्र शुक्ल के अनुसार

कोट्स
रेल भाड़े में बढ़ोतरी का सीधा असर हर ओर से आम जनता पर पड़ेगा। पहले तो भाड़ा बजट में ही बढ़ता था, अब तो पता नहीं कब किराया बढ़ जाए।
-टीएन अवस्थी, अध्यक्ष, रेल एंड वायुयान पैसेंजर समिति

एक महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी
पीक सीजन शुरू होते ही रेलवे ने एक अक्तूबर को 15 फीसदी मालभाड़ा बढ़ाया था। इसके सातवें दिन यानी कि सात अक्तूबर को दो फीसदी मालभाड़ा और बढ़ने जा रहा है। इस कारण मेवा, गेहूं, चावल, नमक, मटर, चना, दालें, खाद, सीमेंट, लोहा, होजरी, कपड़े, रुई, , कंप्यूटर और इलेक्ट्रिक सामान, डीजल, पेट्रोल, कोयला, मशीनरी पार्ट्स सहित तमाम चीजाें के दाम में बढ़ोतरी होगी।

दाल, रोटी, नमक में बढ़ोतरी तय
रेलवे के मालभाड़े में हुई बढ़ोतरी का असर दाल, रोटी, नमक के साथ ही रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा। रेलवे से बड़े पैमाने पर नमक, गेहूं, चावल, दाल, मेवा सहित अधिकतर चीजें आती हैं। जब माल भाड़ा महंगा होगा तो आने-जाने वाली चीजें भी एक से तीन फीसदी महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन

सीताराम, रेलवे पार्सल एजेंट
----
आम आदमी पर एक और पड़ेगा बोझ
महंगाई से वैसे भी व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है। महीने भीतर मालभाड़े में 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी से आम चीजें महंगी होंगी क्योंकि डीजल के दाम बढ़ने से ट्रक भाड़ा पहले से ही 30-40 फीसदी महंगा हो चुका है। अब रेलवे ने भाड़ा बढ़ाया है तो रोजमर्रा की चीजें महंगी होनी तय है। इससे आम आदमी का किचन बजट बिगड़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञानेश मिश्र, व्यापारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें