फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव-बमबाजी और फायरिंग से हड़कंप

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रविवार की दोपहर विकास नगर गड़रियनपुरवा के कुछ युवकों और पॉलीटेक्निक के छात्रों में पुराने विवाद को लेकर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर, गोली और बम चलाए गए। वहां भगदड़ मच गई। आसपास की दुकानें बंद हो गईं। पथराव में चार लोग जख्मी हो गए। कंट्रोल की सूचना पर कल्याणपुर और नवाबगंज थाने की पुलिस जब तक मौके पर पहुंची उपद्रवी भाग निकले थे। रात तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक छात्रों और गड़रियनपुरवा केलड़कों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया गया कि सीनियर स्टूडेंट्स के उत्पीड़न से तंग आकर वहां का एक छात्र छात्रावास छोड़ गड़रियनपुरवा में किराये पर रहने लगा था। उसे सबक सिखाने के लिए सीनियर स्टूडेंट्स ने वहां धावा बोला तो उसनेे वहां के कुछ युवकों से मदद की गुहार लगाई। इस पर क्षेत्र के लड़के उसके पक्ष में आ खड़े हुए और पॉलीटेक्निक के छात्रों को वहां से खदेड़ दिया था। रंजिश की शुरुआत यहीं से हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पॉलीटेक्निक के दो छात्र रविवार को गड़रियनपुरवा स्थित एक सैलून में सेविंग कराने के लिए पहुंचे। तभी मोहल्ले के लड़कों ने मनोरमा पैलेस के निकट उन्हें दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की। हमले की सूचना पर पॉलीटेक्निक के छात्र गुट बनाकर वहां पहुंचे और गड़रियनपुरवा के लड़कों को मारपीट कर अपने साथियों को छुड़ा लिया। इसी बीच मोहल्ले के और लड़के आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। इसी बीच कुछ लड़कों ने दहशत फैलाने के इरादे से बम और गोलियां चलाईं। बवाल बढ़ता देख किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी एसपी तिवारी और नवाबगंज थानाध्यक्ष एके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक सब भाग चुके थे। झगड़े में चार लोगों को चोटें लगीं हैं पर पुलिस के पचड़े से बचने के लिए वे लोग चुपचाप वहां से चले गए। कल्याणपुर थानाप्रभारी ने बम गोलियां चलने से इन्कार किया। कहा कि केवल ईंट पत्थर चलाए गए। दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में शिकायत नहीं की है। फिर भी झगड़ा करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें