कानपुर। सीएसजेएम यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा के इवैल्युएशन में टीचर अब 60 हजार रुपये तक की आंसरशीट जांच सकेंगे। शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में अंसरशीट जांचनेे की मूल्य सीमा में प्रति टीचर 20 हजार रुपये इजाफा करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, टीचर्स के मेहनताने में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बैठक में यूनिवर्सिटी के अनुएल एग्जाम के संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए।
परीक्षा समिति के सदस्य और कूटा अध्यक्ष डा. आरके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. अशोक कुमार की अध्यक्षता वाली बैठक में तय हुआ कि जिन कॉलेजों में 100 से कम स्टूडेंट्स हैं, वहां का सेंटर पास के किसी कॉलेज को बनाया जाएगा। कुलपति ने बैठक में कहा कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध ऐसे 160 कॉलेज हैं, जहां यूनिवर्सिटी से अनुमोदित टीचर और प्रिंसिपल नहीं हैं। ऐसे कॉलेजों को 18 फरवरी तक अनुमोदन कराने का समय दिया गया है। इसके बाद ऐसे कॉलेजाें का सेंटर कहीं और बनाकर एग्जाम कराया जाएगा। छात्राओं के सेंटर में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि रेगुलर स्टूडेंट्स के एग्जाम आठ मार्च से शुरू हो रहे हैं और सबसे पहले फाइनल ईयर के एग्जाम कराए जाएंगे। 30 अप्रैल को एग्जाम शुरू होते ही आंसरशीट जांचने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में 30 जून तक हर हाल में रिजल्ट जारी करने की बात कही गई। वहीं, एग्जाम के लिए 14 जिलों में 150 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। बैठक में रजिस्ट्रार सय्यद वकार हुसैन, वीएसएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डा. श्याम बाबू भी मौजूद रहे।