फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भिड़ीं महिलाएं

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थाना में जनता दर्शन कार्यक्रम के एसएसपी से एक महिला ने पड़ोसी पर आए दिन अभद्रता करने की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने दारोगा को आरोपी को पकड़कर लाने का निर्देश दिया। दारोगा दो-तीन सिपाही और दो महिला कांस्टेबिलों के साथ पीड़ित महिला के घर सेवाग्राम कालोनी पहुंच गए तो उसके घर की महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसके घर की महिलाओं और लड़कों को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन

जनता दर्शन कार्यक्रम में सेवाग्राम कालोनी की महिला शारदा देवी ने एसएसपी से पड़ोसी बब्लू शर्मा और उसके बेटे सागर पर परेशान करने का आरोप लगाया। एसएसपी यशस्वी यादव ने चौकी प्रभारी नागेंद्र कुमार पाठक को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। वह सिपाहियों के साथ बब्लू के घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी सुषमा पुलिस से भिड़ गई। इलाके के कुछ लड़के और सुषमा की बेटियां आशा और सपना भी पुलिस से झगड़ पड़ीं। पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। बाद में थाने की फोर्स पहुंची और सुषमा, सपना को काबू में किया। पुलिस सुषमा, सपना, सागर, विनय और शारदा के पति रणधीर को लेकर थाने आ गई। पुलिस से बचने के लिए बब्लू की 17 साल की बेटी आशा घर के सामने पटरी पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल भागी। यदि ट्रेन चल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ट्रेनों में बांट रहे रहे जहरीली चाय
पुलिस ने बताया कि रेलवे पटरी के ठीक सामने बब्लू का घर होने से उसके परिजन अवैध वेडिंग करते हुए चाय बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस को बब्लू के घर से चाय के कई भगौने मिले। पुलिस ने चाय के भगौने पलटाकर उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही भठ्ठी तोड़कर घर पर ताला डाल दिया। पुलिस ने बताया कि बब्लू दो बार वाहन चोरी में जेल जाने के साथ 151 में कई मर्तबा जेल काट चुका है। हाल में 325 (मारपीट में हाथ पैर तोड़ना) की भी कार्रवाई हुई थी, मगर इस धारा में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
‘पुलिस से हाथापाई नहीं हुई है। महिलाओं ने जरूर पुलिस के कार्य में व्यवधान डाला था। इसकी वजह से सभी को पकड़कर ले आया गया है और 151 की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजय साहनी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें