फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्लीज अंकल! प्लेटफार्म ऊंचा करा दो’

Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर स्टेशन का प्लेटफार्म ऊंचा कराने को लेकर 8 दिसंबर से चल रहा आंदोलन तेजी पकड़ चुका है। अब इस मुहिम में स्कूली बच्चे भी कूद पड़े हैं। वुडबाइन के छात्रों ने बुधवार को कल्याणपुर स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को गुलाब सौंप कहा ‘प्लीज अंकल! प्लेटफार्म ऊंचा करवा दें ताकि भविष्य में दोबारा कोई दुर्घटना न हो सके।’ वहीं, बच्चों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को गुलाब का फूल सौंप रेलमंत्री को पत्र भेजने की अपील की।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद स्कूल से छूटने के बाद वुडबाइन स्कूल के छात्र अर्पित सिंह के नेतृत्व में छात्रों का हुजूम स्टेशन पहुंचा। एकाएक छात्रों के हाथ में गुलाब का फूल होने से सभी अचंभे की निगाह से देखने लगे। छात्रों की भीड़ सीधे स्टेशन अधीक्षक के कक्ष पहुंचा और हाथ जोड़ गुलाब का फूल पकड़ाया और कहा कि अंकल फूल मुरझाने के पहले अपने स्तर से प्लेटफार्म ऊंचा करने की मुहिम शुरू कर दो ताकि समय रहते प्लेटफार्म ऊंचा हो जाए। इस मौके पर छात्र अंकुर पवार, आयुष चंद्रा, नीरज सिंह, कौशल प्रसाद, मोईन खान, रिषभ सचान, अंकित सिंह, गोपेश्वर, गौरव पवार और मुश्ताक अहमद मौजूद थे। उधर, सांसद राजाराम पाल ने बुधवार को रेल भवन में बात कर 4 जनवरी को रेल मंत्री पवन बंसल से मिलने का वक्त लिया है। वह शुक्रवार शाम 4 बजे रेल मंत्री से मिलेंगे। उन्होंने दावा किया कि अबकी बार पैसा जारी कराने के बाद ही वहां से हटेंगे। कारण यह है कि रेलवे के पास कोई आकस्मिक मद नहीं होती है। इस कारण मंत्रालय की सिफारिश पर ही काम शुरू होगा। डीआरएम उमेश सिंह का कहना है कि वर्क आर्डर जारी है। पैसा आते ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें