फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेआरएफ के बावजूद देना होगा एंट्रेंस टेस्ट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) और नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) पास करने के बाद भी पीएचडी में सीधे इंट्री नहीं मिलेगी। इस आशय का सर्कुलर यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने जारी कर दिया है। अक्टूबर 2012 में जारी सर्कुलर में कहा गया है कि नेट, जेआरएफ पास करने वालों को भी पीएचडी का ज्चाइंट एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। इसमें पास होने के बाद ही वे पीएचडी का एडमिशन फार्म भर सकेंगे। नेट, जेआरएफ पास करने से स्कालरशिप मिलती है। पीएचडी में एडमिशन की अर्हता नहीं दी जाती है।
विज्ञापन

यूजीसी के नए सर्कुलर ने नेट, जेआरएफ पास करने वाले स्कालर की मुश्किल बढ़ा दी है। वे सीएसजेएम यूनिवर्सिटी का पीएचडी फार्म नहीं भर पा रहे हैं। इसकी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक चलनी है। आनलाइन फार्म भरे भी जा रहे हैें लेकिन नेट और जेआरएफ पास करने वालों को विकल्प नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि पीएचडी का जो अध्यादेश संशोधित हुआ था, उसमें नेट, जेआरएफ पास करने वालों को एंट्रेंस टेस्ट न देने का प्रावधान दिया गया था। इस कारण उन्होंने एंट्रेंस टेस्ट नहीं दिया और अब फार्म भरने से रोका जा रहा है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि यूजीसी के नियमों के अनुसार ही फार्म भरवाए जा रहे हैं। उसी के हिसाब से एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें