फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जाम फीस नहीं भरी तो भरना होगा जुुर्माना

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की एग्जाम फीस न जमा करने वाले कालेज संचालकों पर जुर्माना ठोंका जाएगा। इस आशय का फैसला यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कर लिया है। कुलपति ने कहा है कि 580 निजी डिग्री कालेजों को फीस बढ़ाए जाने की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद वे विरोध कर रहे हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद फीस सही समय पर बढ़ाई गई है। बीच सत्र में फीस बढ़ाने का आरोप निराधार है। हमेशा परीक्षा फार्म भरवाते समय ही एग्जाम फीस जमा कराई जाती है। ये फार्म अक्टूबर, नवंबर में भरे जाते हैं, जबकि फीस अगस्त, सितंबर में बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय ने 2012-13 की एग्जाम फीस बढ़ा दी है। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। इसके बावजूद ज्यादातर डिग्री कालेजों ने एग्जाम फीस नहीं जमा की है। इस मामले में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। एकेडमिक भवन सभागार में उन्होंने कहा कि 2011-12 में एग्जाम फीस बढ़ाई गई थी, जिस पर कोर्ट ने रोक लगाकर अनुदानित, निजी डिग्री कालेजों की फीस सामान्य करने को कहा है। इसे लेकर समिति गठित हुई, जिसने राज्य की सभी यूनिवर्सिटी की एग्जाम फीस को स्टडी करके सबसे कम फीस लेेने की रिपोर्ट सौंपी। यही रिपोर्ट वित्त समिति में रखी गई, जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा सचिव, वित्त सचिव या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। वित्त समिति से फीस निर्धारित होने के बाद पूरा स्ट्रक्चर हाईकोर्ट को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश से ही एग्जाम फीस बढ़ाई गई है, इस पर बवाल करना ठीक नहीं है। कुलपति ने साफ कहा कि बढ़ी फीस के मामले में किसी की जोर-जबरदस्ती नहीं चलेगी और न ही किसी को रियायत दी जाएगी। निर्धारित तारीख तक फीस नहीं जमा हुई तो संबंधित कालेजों से जुर्माना वसूला जाएगा। कानपुर सहित 14 जिलों के संबद्ध डिग्री कालेजों को फीस जमा करने की तारीख दी जा चुकी है। कई रिमाइंडर भी भेजे जा चुके हैं लेकिन फीस नहीं जमा हुई है। कुछ कालेज संचालक स्टूडेंट्स को बरगला करके प्रदर्शन करा रहे हैं। इससे स्टूडेंट्स का नुकसान हो सकता है।

ये है एग्जाम फीस
बीए, बीएससी, बीकॉम : 685 (सभी प्रैक्टिकल, वायवा के लिए 100 रुपये अलग से)
एमए, एमएससी, एमकॉम : 835 (सभी प्रैक्टिकल, वायवा के लिए 100 रुपये अलग से)
बीएड :1300
एमएड : 1700
एलएलबी : 1020
एमएससी (सभी व्यावसायिक कोर्स) : 1500
बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक : 1000
बीएससी नर्सिंग 4 वर्षीय : 3000
एमबीबीएस : 7500
बीएएमएस, बीयूएमएस : 7500
बीडीएस : 7500
एमसीएच, पीजी डिप्लोमा मेडिकल : 10,000
एमडी, एमएस : 11500
डीएम : 15000
-----------------------------------------------

जापान से हाथ मिलाएगा विश्वविद्यालय
कानपुर। पढ़ाई की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सीएसजेमएयू अब जापान से हाथ मिलाएगा। 10 दिन की जापान यात्रा और मेडिकल यूनिवर्सिटी में लेक्चर देकर लौटे कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने कहा है कि जापान की 2 यूनिवर्सिटी के हेड से उनकी बातचीत हुई है। जल्द ही उनके विज्ञानी, टीचर यूनिवर्सिटी आकर रिसर्च की संभावना तलाशेंगे। जिस फील्ड में रिसर्च की अच्छी संभावना बनेगी, उस पर हम मिलकर काम करेंगे। इसे लेकर समझौता भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें