फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से 3 बच्चों समेत 5 की मौत

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे में तीन बच्चों समेत 5 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर मरने वालों की संख्या 280 से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

नवाबगंज ख्यौरा निवासी पूनम (35) को शुक्रवार शाम हैलट लाया जा रहा था पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हैलट इमरजेंसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाल रोग चिकित्सालय में भर्ती मंगलपुर (कानपुर देहात) निवासी अमर सिंह की बेटी रश्मि देवी (11), नयागांव, आटा (जालौन) निवासी कपूर चंद्र की बेटी शिवानी (12) और बिलारी गांव निवासी राजकुमार की बेटी शिवानी (11) की बुखार से मौत हो गई। वहीं, हैलट इमरजेंसी में गांधी नगर के कृपाशंकर मिश्रा (75) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें