फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर अस्पतालों में बेड आरक्षित

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली के मद्देनजर हैलट, उर्सला से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। सीएमओ ने एक आदेश जारी कर सभी नर्सिंगहोम से भी बेड आरक्षित रखने के लिए कहा है, ताकि पटाखों या आग से झुलसे लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार मिल सके। चिकित्सा प्रभारियों से भी सभी एंबुलेंस एलर्ट रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरपी यादव ने बताया कि दीपावली पर हादसों के मद्देनजर बेड आरक्षित कराए जा रहे हैं। हैलट में 30, उर्सला में 20, केपीएम अस्पताल में 10 और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 - 5 बेड आरक्षित रहेंगे। अस्पतालों में बर्न और आंखों की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। एंबुलेंस भी तैयार रहेंगी। उर्सला अस्पताल के निदेशक डा. एके निगम ने बताया कि इमरजेंसी में बेड, दवाएं आरक्षित कर दी गई हैं। माइनर ओटी तैयार रहेगी। त्यौहार वाले दिन सर्जन ऑन कॉल रहेंगे।


हृदय और दमा रोगी बरते सावधानी
वरिष्ठ फिजीशियन एवं ईएसआई पांडु नगर अस्पताल के पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके माथुर ने सांस और हृदय रोगियों को पटाखों से दूर रहने की सलाह दी है। इधर, पारा लुढ़कने और हल्की धुंध होने से दमा के मरीजों को दिक्कत होने लगी हैं। पटाखों प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए दमा रोगी सावधानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये सावधानियां बरतें
- ब्रांडेड कंपनियों के पटाखे खरीदें।
- कॉटन के कपड़े पहनकर पटाखे छुड़ाएं।
- पटाखे घर के बाहर खुले स्थान में छुड़ाएं।
- बच्चों को अकेले पटाखे न छुड़ाने दें, साथ रहें।
- राकेट छुड़ाते समय उसके डायरेक्शन पर विशेष ध्यान दें।
- पटाखे छुड़ाते समय संभव हो तो पानी या बालू पास रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें