फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास में घुसकर शोहदे ने छात्रा को पीटा

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। छेड़छाड़ का विरोध करने पर बीआरडी इंटर कालेज में घुसकर शोहदे ने छात्रा को पीट दिया। कालेज प्रशासन ने छात्रा और छात्र के परिजनों को बुलाकर मामला रफा-दफा कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी। आरोपी छात्र को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। बिल्हौर एसओ अमर एस रघुवंशी का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुर्दखोजनपुर गांव निवासी किशोरी बीआरडी इंटर कालेज में कक्षा-8 की छात्रा है। स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ने वाला गुलफाम छात्रा को परेशान करता था। गुरुवार को इंटरवल के दौरान छेड़खानी की कोशिश करने पर छात्रा ने विरोध किया। उस समय तो छात्र चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद अपनी मां और बड़े भाई को लेकर कालेज पहुंचा और क्लास में घुसकर छात्रा को लात-घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। टीचर व अन्य छात्रों ने किसी तरह छात्रा को बचाया। इसके बाद हमलावर छात्र और उसके परिजन वहां से भाग निकले। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मामले को तूल न देने की बात कहते हुए आरोपी छात्र और छात्रा के पिता को स्कूल बुलाया और दोनों पक्षों में लिखित समझौता करा दिया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि मामला इतना बड़ा नहीं है कि पुलिस को सूचना दी जाती। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। छात्र को भी निष्कासित कर दिया गया है।


इनसेट
स्कूल गेट पर छात्र भिड़े, एक घायल
बिल्हौर। जनकल्याण इंटर कालेज सैबसू में स्कूल गेट पर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। चार छात्रों ने मिलकर एक छात्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मकरंदनिवादा गांव निवासी छात्र संदीप जन कल्याण इंटर कालेज सैबसू में कक्षा-10 का छात्र है। साथ में रसूलपुर का श्याम किशोर, रमालालपुर निवासी भोला और संजय भी पढ़ते हैं। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह स्कूल गेट के पास पहुंचा। तभी उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसने स्कूल जाकर प्रधानाचार्य से शिकायत की और बाद में तहरीर दी। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शुक्ला ने आरोपी चारों छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें