फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस-कनेक्शन लेना आसान, कटवाना मुश्किल!

Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस निवासी शिव जी की कहानी देखकर तो ऐसा लगता है कि रसोई गैस कनेक्शन लेना आसान है पर कटवाना मुश्किल। उनके नाम बिना आवेदन के उसी गैस एजेंसी से दूसरा कनेक्शन जारी हो गया। जानकारी मिलने पर वह 2 साल से इसे निरस्त कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब प्रश्न यह भी उठता है कि अगर वह दूसरे कनेक्शन पर सिलेंडर नहीं ले रहे हैं तो कहां जा रहे हैं।
विज्ञापन

15/298 सिविल लाइंस निवासी शिव जी के नाम स्वतंत्र गैस एजेंसी से रसोई गैस कनेक्शन नंबर 21756 जारी है। उन्हें इसी कनेक्शन पर रसोई गैस मिलती है। उन्हें जानकारी मिली कि इसी गैस एजेंसी से उनके नाम पर दूसरा रसोई गैस कनेक्शन 20401 चल रहा है। एजेंसी से 2 साल पहले उन्हें इसकी सूचना मिली। वह एजेंसी पहुंचे और बताया कि उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस कनेक्शन के लिए आवेदन ही नहीं किया है। इस कनेक्शन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद यह दूसरा कनेक्शन निरस्त नहीं किया गया। पिछले माह फिर वह एजेंसी पर गए तो कहा गया कि इस बारे में 10 रुपए के हलफनामे पर लिख दें। उन्होंने एजेंसी पर तो हलफनामे के साथ अर्जी दी ही एरिया मैनेजर इंडियन आयल भवन कपूरथला अलीगंज लखनऊ भी रजिस्ट्री की। इसके बावजूद दूसरा कनेक्शन निरस्त नहीं हुआ है। इस बारे में एजेंसी संचालक राम कुमार को कई बार फोन मिलाया पर उठा नहीं। जिला पूर्ति अधिकारी ब्रजेंद्र यादव का कहना है कि उपभोक्ता का दूसरा कनेक्शन निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें