फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही प्रधानाचार्य के बैंक खाते से 98 हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साइबर ठगों ने चकेरी थाना क्षेत्र में स्कूल के प्रधानाचार्य के पास शादी के निमंत्रण कार्ड की एपीके फाइल (एन्ड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज) व्हाट्सएप पर भेजा कर उनके बैंक खाते से 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत करने के बाद चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



सनिगवां चंद्रनगरी निवासी अरविंद कुमार द्विवेदी जेके कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बालघर में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते 16 अगस्त को वह स्कूल में थे। अमित शुक्ला नाम से उनके पास एक शादी का निमंत्रण कार्ड एपीके फाइल में अनजान नंबर से आया। अमित उनका पूर्व छात्र था। 40 की उम्र में उसकी शादी का कार्ड मिलने की खुशी में फाइल को डाउनलोड करते ही मोबाइल फोन हैक हो गया।

21 अगस्त की रात में 2:42 से 2:46 मिनट के बीच चार बार में उनके इंडियन बैंक के खाते से कुल 98 हजार रुपये निकल गए। दूसरे दिन उन्होंने साइबर सेल में शिकायत की। साइबर सेल ने 96 हजार रुपये होल्ड करा दिए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें