फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार दूधिया रोशनी में होंगे तीनों वनडे मैच

विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाले तीनों वनडे मैच पहली बार दूधिया रोशनी में भी खेले जाएंगे। इससे पहले स्टेडियम में केवल टी-20 और आईपीएल मुकाबले फ्लड लाइट्स में खेले गए हैं।
विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को स्टेडियम की सभी फ्लड लाइट्स की जांच की गई। लगभग 40 से 50 बल्ब रिपेयर कराए गए और दो नए बल्ब लगाए गए।

टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहले ग्रीनपार्क में फ्लड लाइट्स के साथ डायरेक्टर व वीआईपी पवेलियन के नीचे हाई मास्ट लगे थे जिनसे लगभग 1800 लक्स की रोशनी मैदान में पहुंचती थी। इस बार पिच पर बेहतर फोकस के लिए आठ नए बल्ब अतिरिक्त लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यह बल्ब दो और चार नंबर टॉवर पर लगाए गए हैं। अब मैदान में कुल 2200 लक्स की रोशनी उपलब्ध होगी जो रात के मैचों को और भव्य बनाएगी। फ्लड लाइट्स के लिए एक अतिरिक्त जनरेटर भी लगाया गया है ताकि आपात स्थिति में रोशनी बाधित न हो।

डॉ. कपूर ने बताया कि आठ साल बाद होने जा रहे वनडे मैच के लिए ग्रीनपार्क तैयार है। स्टेडियम की सफाई और अन्य सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। दर्शकों की सुविधा के लिए टिकटों की कीमत 100 से 499 तक रखी गई है, जो आम जनमानस के हिसाब से हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग जारी है, ऑफलाइन टिकट काउंटर कुछ दिनों में शुरू होंगे।

ग्रीनपार्क स्टेडियम।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें