फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: साढ़े नौ साल के अरनव जूनियर क्रिकेट लीग में दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
बल्लेबाज अरनव - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। क्रिकेट में प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और इसे सच साबित कर रहे हैं साढ़े नौ साल के उभरते बल्लेबाज अरनव। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से जूनियर क्रिकेट सर्किट में लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं और अब मई में होने वाली प्रदेश की चर्चित जेएनटी जूनियर क्रिकेट लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन



मूल रूप से कानपुर देहात के राजपुर निवासी अरनव इस समय दिल्ली में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। हाल ही में वहां के एक क्लब मैच में उन्होंने मात्र 77 गेंदों पर शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इसके अलावा अंडर-19 आयु वर्ग की टीम के खिलाफ 151 रन की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने सभी को प्रभावित किया। अरनव 35 मैचों में 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।

अरनव का क्रिकेट सफर महज पांच साल की उम्र में शुरू हुआ था जब उनके पिता अरुण कटियार ने उन्हें इस खेल से जोड़ा। शुरुआती दौर में छोटे आकार की किट उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने मेरठ से विशेष रूप से छोटे बल्ले और किट तैयार करवाए। इसके बाद अरनव ने विभिन्न अकादमियों में प्रशिक्षण लिया और अब दिल्ली क्लब क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक अरनव 211 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 4716 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 57.48 रहा है। इस दौरान उन्होंने आठ शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही 756 चौके और 32 छक्के जड़े हैं। उनकी मेहनत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे रोजाना 1000 से अधिक गेंदों का अभ्यास करते हैं।

अरनव की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनका संतुलित आक्रामक अंदाज और तकनीकी मजबूती है। कपिल देव, मनोज प्रभाकर, यूसुफ पठान और अंकित राजपूत जैसे दिग्गज भी उनकी प्रतिभा की सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें