फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकेवर स्थित पटेलनगर ऊंचा टोला जीर्णोद्धार कराए गए शीतला माता मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले शुक्रवार को वहां से शीतला माता, शिव परिवार, रामदरवार आदि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ऊंचा टोला शीतला माता मंदिर पर चल रहा प्राण प्रतिष्ठा पूजन शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। शीतला माता, शिव परिवार व राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कस्बे में उनकी शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया व फूल वर्षा कर भगवान की वंदना की। यात्रा में इतनी ज्यादा संख्या में भक्त शामिल थे कि जहां से यह यात्रा निकलती थी। वहां जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी।

शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा का नेतृत्व बैकुंठनाथ दीक्षित, ऋषि शुक्ला, सत्यवृत मिश्रा, आदित्य मोहन शर्मा, गुरु दीक्षित सुधीर शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, अजीत शुक्ला आदि कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें