फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही किशोरी से आरोपी ने घसीट कर किया दुष्कर्म, मिली पांच साल की सजा

Fri, 08 Mar 2019 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में  विशेष अदालत पॉक्सो एक्ट की न्यायाधीश रेखा शर्मा ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषीपाकर पांच वर्ष की सजा सुुनाई है। साथ ही 45 हजार का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कैद का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 24 मई 2014 को खेत जा रही थी। तभी मेरापुर थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी सुुखवीर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने थाने में सूचना दी।

एक जून 2014 को किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। तीन जून की शाम किशोरी अपनी मां के साथ खेत जा रही थी। इसी बीच रास्ते में आरोपी मिला और उसे फिर साथ ले गया।
विज्ञापन


पिता ने कायमगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचक ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाकर पांच वर्ष की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें