फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई कर घर लौटा किसान हुआ बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई कर घर लौटा किसान हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। खेत से सिंचाई कर रात को घर लौटे किसान की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड से मौत होने की बात कही है। एसडीएम व कोतवाल ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है।
मुख्यालय से सटे बनकट गांव निवासी किसान शंकर लाल यादव पुत्र रामदयाल की पत्नी कमलादेवी ने बताया बुधवार की रात पति खेत की सिंचाई करने गए थे। देर रात लौटे तो ठंड लगने की बात कह रहे थे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। रात को ही परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां लगभग एक घंटे तक चले इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव व सदर एसडीएम इंदुप्रकाश मौके पर पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। गुुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक किसान के चार पुत्री दो पुत्र हैं। उसके पास लगभग दस बिस्वा जमीन है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। मृतक किसान का परिवार पहले भरतकूप के अकबरपुर गांव निवासी था। लगभग तीस साल पहले गांव में कुछ विवाद होने के बाद अकबरपुर छोड़कर बनकट आकर पूरा परिवार बस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें