फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बन गई पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में नर्सिंग होम संचालकों का संजाल तोड़ने के लिए पुलिस चौकी खोल दी गई है। चौकी इंचार्ज की तैनाती भी हो गई है। जल्द ही पूरा स्टाफ तैनात कर एक कमरे में चौकी का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद वहां चौकी का निजी भवन निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को जबरन नर्सिंग होम में ले जाने के लिए वहां दलाल वाहन लेकर सक्रिय रहते हैं। बता दें कि बड़े पैमाने पर अधिकारियों को इसकी शिकायतें मिल रही थी कि जिला अस्पताल में निजी नर्सिंग होमों के एजेंट टहला करते हैं। वहां डाक्टरों व कर्मियों से सांठ गांठ कर उन्हें अपने निजी अस्पतालों में ले जाते हैं। कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि जिसमें जबरन मरीजों को उठा कर ले जाया गया है। अस्पताल में नर्सिंग होम के दलालों का प्रभाव रोकने के लिए पुलिस चौकी बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। पहले चौकी इंचार्ज के रूप में सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार को वहां तैनात कर दिया गया है। अब जल्द ही अकबरपुर कोतवाली से कांस्टेबिल तैनात किए जाएंगे। चौकी बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहां तैनात होने वाले पुलिस कर्मी नर्सिंग होम की एंबुलेंस व अन्य संदिग्ध वाहनों पर नजर रखेंगे। यह पुलिस चौकी अकबरपुर कोतवाली के अधीन होगी। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि चौकी की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही वहां पूरा स्टाफ तैनात कर ठीक तरीके से संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें