फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को तंमचा लगा दो लाख गहने उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। ससुराल से घर लौटते समय बाइक सवार लुटेरेे दंपति को तमंचा लगा कर करीब दो लाख रुपये के जेवर लूट फरार हो गए। दिनदहाड़े वारदात की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर दी गई।
विज्ञापन



कोतवाली कायमगंज के गांव मंगलीपुर निवासी अहिवरन सिंह शाक्य अपनी ससुराल जिला मैनपुरी के कसबा भोगांव में बारात में शामिल होने के लिए पत्नी गीतादेवी के साथ दो दिन पहले गया था। सोमवार की दोपहर अहिवरन वापस घर लौट रहा था। जब वह थाना मेरापुर के गांव गनेशपुर के पास से गुजर रहा था। उसी समय पीछे


से आ रहे बाइक सवार लुटेरों ने अहिवरन की बाइक को रोक लिया। लुटेरों ने महिला के तमंचा लगा दिया। इस दौरान अहिवरन ने इसका विरोध किया तो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी। घबराया अहिवरन शांत हो गया। इसके बाद लुटेरों ने महिला के पास से लाखों के जेवर लूट कर गांव अचरा की ओर भाग गए। घटना की सूचना पर
विज्ञापन


एसओ देवेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई लुटेरा पुलिस के हत्थे नहीं लगा। अहिवरन ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना था कि करीब 2 लाख के जेवर लूट ले गए। उधर, एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


दंपति को तमंचा लगा दो लाख के जेवर लूटे
ससुराल से बारात में शामिल होकर लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें