फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश में बाइक सवारों ने अधेड़ को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी रंजिश में बाइक सवारों ने अधेड़ को गोली मारी
विज्ञापन


औरैया। जमीनी रंजिश में बाइक सवार तीन युवकों ने शुक्रवार देर रात एक अधेड़ को गोली मार दी। घायल ने घटना की जानकारी यूपी-100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोलीकांड की जानकारी होते ही सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। वहीं, डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।

जालौन जिले के ग्राम लोहई निवासी रामबाबू (54) पुत्र सिपाही लाल की एक माह पहले दो भैंसें चोरी हो गईं थीं। इसी को लेकर रामबाबू एक माह से लगातार अपनी भैंसों की खोजबीन को गांव-गांव भटकता रहा है। शुक्रवार रात भी रामबाबू भैंसों की खोजबीन के लिए घर से निकला था। वह साइकिल से कानपुर देहात के राजपुर होते हुए रात करीब साढ़े दस बजे औरैया में दयालपुर गांव पहुंचा।
विज्ञापन


रामबाबू ने बताया कि रात अधिक होने के कारण उसने पहले औरैया में ही रात बिताने की सोची और वह दयालपुर में अपने रिश्तेदार के घर जाने लगा। इस बीच जैसे ही वह दयालपुर में बंबा के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। गोली कमर में लगी और वह वहीं पर गिर गया। तभी उसने यूपी 100 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।

उधर, गोली मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी भास्कर वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। उधर, डॉक्टरों ने घायल रामबाबू को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी भाष्कर वर्मा ने बताया कि जालौन में उसकी जमीन है। कोतवाली पुलिस से बात कर ली गई है। गांव के कुछ लोगों से जमीनी रंजिश चल रही है। पुलिस ने घायल रामबाबू के पुत्र सुमित की तहरीर पर कल्लू मौजी पुत्र बालेश्वर सिंह निवासी लोहई, जिला जालौन व दो अज्ञात के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

- गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर किया गया रेफर
- भैंस ढूंढने साइकिल से निकला था, शुक्रवार देर रात हुई घटना
- सीओ सिटी ने घायल से ली घटना की जानकारी, एक नामजद व दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें