फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो बोरी यूरिया के वसूले 900 रुपये, लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कृषि विभाग की सख्ती के बाद भी उर्वरक दुकानदार यूरिया बिक्री में मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक किसान के नाम पर 40 से 50 बोरी तक यूरिया बेच रहे हैं। कृषि विभाग ने नवंबर में बिकी यूरिया की जांच की तो निर्धारित रेट से दोगुना रेट पर खाद बिक्री करने पर एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित किया गया। पांच दुकानदारों को जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडेय ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।
विज्ञापन

प्राची पांडेय ने बताया कि बिल्हौर के देवहा स्थित अभिमन्यु श्रीवास्तव ने कटियार बीज एजेंसी के यहां दो बोरी यूरिया 900 रुपये बिक्री करने की शिकायत की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई तो बीज एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बिधनू के अजय खाद भंडार ने 11 किसानों के नाम पर एक ही तारीख में 530 खाद बोरी बेच दी। एक किसान को 45 से 50 बोरी तक खाद की बिक्री की। बिल्हौर के अरौल में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र ने एक महिला के नाम 50 बोरी खाद बेची। कृषि अधिकारी को निरीक्षण में बिल्हौर के निवादा कमसान संचालित एग्रो जक्शन वन स्टाप शाॅप में स्टार वितरण रजिस्टर नहीं मिला। इसी ब्लाॅक के गणपति खाद बीज एवं दवा स्टोर के यहां भी उर्वरक वितरण रजिस्टर में कोई लेखाजोखा नहीं मिला। इसी तरह बिल्हौर के पासर कृषि सेवा केंद्र के यहां उर्वरक रजिस्टर नहीं था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें