फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव का बहाना, पुलिस ने रोका नाच-गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


चुनाव का बहाना, पुलिस ने रोका नाच-गाना
क्रासर-
शादी में डीजे के आवेदन पर लिखा, चुनाव है संस्तुति नहीं की जाती है
-आयोग का ऐसा कोई आदेश ही नहीं, रात 10 बजे तक प्रचार की अनुमति
आशुतोष मिश्र
कानपुर। चुनाव का बहाना लेकर जूही पुलिस शादी में नाच-गाना रोकना चाहती है। शादी में डीजे बजाने के आवेदन पर एसीएम 1 ने जूही पुलिस से रिपोर्ट मांगी तो इंसपेक्टर ने लिख दिया कि चुनाव है, संस्तुति नहीं की जाती है। यह हाल तो तब है जब दारोगा ने अपनी रिपोर्ट में डीजे की अनुमति देने की संस्तुति कर दी थी। आयोग का भी ऐसा कोई आदेश नहीं है। चुनाव आयोग ने तो पार्टियों और प्रत्याशियों को भी रात दस बजे तक प्रचार की अनुमति दे रखी है।
विज्ञापन

साइट नंबर एक किदवई नगर के सतीश कुमार की बहन रूबी की शादी गुजैनी के अजय से तय हुई है। 26 अप्रैल को नागरिक धर्मशाला एम ब्लाक साइट नंबर एक चौराहे के पास किदवई नगर से होनी है। सतीश कुमार ने एसीएम 1 के दफ्तर में अर्जी देकर शादी में शाम छह से रात दस बजे तक डीजे बजाने की अनुमति मांगी थी। 23 अप्रैल को एसीएम ने इस आवेदन पर जूही पुलिस से रिपोर्ट मांगी। चौकी प्रभारी/दारोगा ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत कराते हुए पालन की हिदायत समेत डीजे बजाने की अनुमति की संस्तुति की जाती है। इंसपेक्टर जूही ने इस रिपोर्ट को दरकिनार कर आवेदन पर लिख दिया कि चुनाव है, संस्तुति नहीं की जाती है।
विज्ञापन

कोट्स-
नागरिक धर्मशाला में फोर्स को रुकना है। इसलिए शादी में डीजे बजाने की अनुमति की संस्तुति नहीं की है।
-कौशल किशोर दीक्षित, इंसपेक्टर जूही थाना
-
चुनाव की बात कहकर शादी में डीजे बजाने पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। मामला देखेंगे। अनुमति जारी की जाएगी।
-राजपति वर्मा, एसीएम 1
-
चुनाव आयोग ने शादी में डीजे बजाने या न बजाने को लेकर कोई गाइड लाइन नहीं जारी की है। डीजे की अनुमति दी जा सकती है।
-केहरी सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें