फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर उड़े जो वीरता के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव विकास संस्थान की ओर से शहर के आवास विकास स्थित पटेल पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


कविता पाठ की शुरुआत वाराणसी की कवयित्री प्रियंका राय ओमनंदिनी ने वाणी वंदना ‘शारदे मां सार दे’ से की। इटावा से आए कवि गौरव चौहान ने पढ़ा कि ‘सरहद पर उड़े जो वीरता के कई रंग, सारा आसमान ही तिरंगा लगने लगा’ फर्रुखाबाद के डा. रामआसरे दीक्षित, प्रतीक त्रिवेदी ने निराला राही ने होली की शुभकामनाओं के साथ पढ़ा कि ‘प्रेम की पिचकारियां चलने भी दीजिए, जीवन को प्रेम रंग में रंगने भी दीजिए।

काव्य समारोह का संचालन कर रहे बाराबंकी के राम किशोर तिवारी ने पढ़ा कि ‘उस भगत सिंह नर नाहर के चरणों मे शीश झुकाता हूं, उस महासूर्य की पूजा में छोटा सा दीप जलाता हूं’। एसडीएम सदर दिनेश कुमार, सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी, शहीद अजीत आजाद के पिता प्यारे लाल व शहीद की दोनों बेटियों व परिवारजनों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


वाणी पुत्रों का फौजी रूपनारायण सिंह, चंद्रनाथ पटेल, अध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, प्रबंधक अशोक पटेल, अध्यक्ष मंगल सिंह, संयोजक अशोक कुमार सिंह, सभासद मुन्ना सिंह सहित अन्य लोगों ने सम्मान किया। संचालन मनीष सिंह सेंगर और विनय दीक्षित ने किया।
विज्ञापन


वहीं अचलगंज में कवि रामनाथ भोला स्मृति संस्थान जोजापुर की स्मृति में 13 वें काव्य समारोह का आयोजन सिकंदरपुर करन ब्लाक के मनोहरपुर में पूर्व प्रधानाचार्य रामऔतार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुआ। कविता पाठ की शुरुआत कवि रामनाथ ने सरस्वती वंदना से की। यहां वरिष्ठ साहित्यकार नसीर अहमद, लोक कवि नन्हेराम बाजपेई, डा. मान सिंह, गीतकार सतीश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
संचालन प्रसिद्ध व्यंगकार दिनेश उन्नावी ने किया। इस दौरान डा. जीएस यादव, दशरथ, रामचंद्र, राजकिशोर, नरेंद्र सिंह, प्रेमशंकर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें