फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने चेनपुलिंग कर दो एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक स्टेशन से कुछ दूरी पर शुक्रवार देर रात शरारती तत्वों ने मरूधर एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर अक्षय वट आश्रम के पास रोक लिया। ट्रेन में मौजूद एस्कॉर्ट सिपाहियों ने शरारती तत्वों को दौड़ाकर खदेड़ा। इसके बाद चेन पुलिंग ठीक कर करीब 26 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही डाउन की मरुधर एक्सप्रेस तेज रफ्तार जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन अक्षयवट आश्रम के पास पहुंची तो ट्रेन में कुछ शरारती तत्वों ने इंजन से पांचवीं बोगी में चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन तेज झटके के साथ झींझक रेलवे फाटक के पास रात 12:46 बजे रुक गई। कुछ लोग ट्रेन से उतरे तो ट्रेन में सवार एस्कॉर्ट सिपाहियों ने उन्हें खदेड़ा, लेकिन वह अंधेरा का फायदा उठाते हुए वहां से भाग निकले। चालक ने चेन पुलिंग ठीक कर ट्रेन को रात 1:12 बजे रवाना किया। इस दौरान डाउन की सुहेलदेव एक्सप्रेस बड़ा गांव के सामने, जेएमयू मालगाड़ी शाहपुर फाटक के पास तथा कैफियत एक्सप्रेस परजनी हाल्ट के पास खड़ी रही। जबकि शनिवार को कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही अजीमाबाद एक्सप्रेस जैसे ही झींझक रेलवे स्टेशन पार कर रही थी तभी ट्रेन में ही सवार शरारती तत्वों ने चेनपुलिंग कर दी, जिससे रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन 3:16 बजे खड़ी हो गई। चालक ने चेनपुलिंग ठीक कर ट्रेन को 3:26 मिनट पर रवाना किया। स्टेशन मास्टर झींझक राजेन्द्र मीणा ने बताया की अप की अजीमाबाद एक्सप्रेस में चेनपुलिंग होने के कारण 10 मिनट तक खड़ी रही थी, जबकि स्टेेशन मास्टर रामाज्ञा विश्वकर्मा ने बताया की डाउन की मरुधर एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के कारण करीब 26 मिनट तक डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें