फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में चार्ज छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने केंद्रीय भंडार से सामग्री, दवाएं तथा उपकरण आदि पशु अस्पतालों में पहुंचाने में लापरवाही मिलने पर स्टोर प्रभारी को हटाकर यह चार्ज उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दिया है। स्टोर प्रभारी से तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि सदर पशु चिकित्सालय में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश अग्रवाल की तैनाती है। केंद्रीय भंडार का चार्ज उन्हीं के पास था, लेकिन वे राजकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं।

आपूर्ति किए गए सामान के बिलों का सत्यापन न करने, पशु चिकित्सालयों को समय से सामग्री, दवाएं व उपकरण न वितरित करने, आवंटित धनराशि कम खर्च करने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


डा. सिंह ने बताया कि डॉ. अग्रवाल को केंद्रीय भंडार से कार्यमुक्त करते हुए उनका चार्ज उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार को दिया गया है। अपर निदेशक पशुपालन डॉ. एके सिंह ने भी कार्रवाई संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें