कंपिल। गांव पलीतपुरा के मजरा मंतपुरा में चूल्हे की चिंगारी से मंगलवार की रात छप्पर में आग लग गई। तेज हवा से लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चपेट में आकर एक-एक कर 21 झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगी। इसमें एक ग्रामीण की भैंस आग से झुलस गई और दूसरे की गाय की झुलस कर मर गई। गांव के लोगों ने करीब
चार घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक जेवर, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल और कानूनगो ने बताया कि आग की चपेट में करीब 20 लाख का नुकसान हुआ है। इस आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। प्रधान ने आग पीड़ितों को एक-एक कंबल और 15 किलो चावल व 15 किलो गेहूं दिया है।
गांव पलीतपुरा के मजरा मंतपुरा निवासी पोतीराम की पत्नी नीलम ने मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे चूल्हे पर खाना बनाकर सोने चली गई। चूल्हे की चिंगारी तेज हवा में उड़कर छप्पर पर चली गई। इससे उनके घर में आग करीब रात 11 बजे लग गई। तेज हवा के चलते आग ने पड़ोसी ध्यानपाल की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। इसके
बाद आग हवा के कारण फैलती चली गई और गांव के 21 झोपड़ियों इसकी चपेट में आ गई। इससे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। वह घरों से निकाल कर बाहर आ गए। आग पर काबू पाने के लिए पूरा गांव पानी डालने लगा। करीब चार घंटे के बाद आग पर गांव के लोगों ने काबू पाया। तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आग की चपेट में आने से पोतीराम की भैंस झुलस गई। इनका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। ध्यानपाल का घरेलू सामान
जल गया। कश्मीर सिंह की बाइक, अनाज जल गया। सत्यपाल, पप्पू, नरायनदेवी, सर्वेश, जगपाल, उपनेश, रामदास, महावीर, तश्वीर, जुगेंद्र की झोपड़ी जलने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। रूम सिंह के 1.50 लाख के जेवर व घरेलू सामान, शिवपाल के 50 हजार रुपये के जेवर व घरेलू सामान, रामसिंह के एक लाख के जेवर व घरेलू सामान, रुकुम पाल के 40 हजार रुपये के जेवर, दस हजार नगद, घरेलू सामान, राय सिंह के 10 हजार
नगद, घरेलू सामान, वर्षादेवी के 30 हजार रुपये के जेवर, घरेलू सामान, अमर पाल किे 50 हजार रुपये के जेवर, 10 हजार नगद और घरेलू सामान जलकर रख हो गया। लाल सिंह की गाय आग की चपेट में आने से झुलस कर मर गई। झोपड़ी में रखा एक लाख रुपये का जेवर व घरेलू सामान जल कर रख हो गया। लेखपाल आशीष कुमार और कानून गो मुरारी लाल ने बुधवार गांव पहुंच कर आग से हुए नुकसान की जांच की। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रधान बलवीर ने अग्निपीड़ितों को एक-एक कंबल और 15 किलो चालव व 15 किलो गेहू दिया।
आग से 21 झोपड़ियां राख
कंपिल के गांव पलीतपुरा के मजरा मंतपुरा में हुआ हादसा, आग से झुलस कर दो मवेशी मरे
गांव में मची अफरातफरी , ग्रामीणों ने मशक्कत कर चार घंटे में आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो