फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बार कौंसिल चुनाव 940 में 812 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Sun, 01 Feb 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल चुनाव की जिले में दो दिन मतदान प्रक्रिया चली। माती कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव अधिकारियों ने मतदान कराया। यहां जिले के 940 में 812 अधिवक्ताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

मतदान के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य गेट से लेकर अंदर परिसर तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदान के लिए सुबह से ही लाइन लगी नजर आई। निर्धारित बूथों पर पहुंच कर अधिवक्ताओं ने वोट डाले। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंंद्र प्रताप सिंह चौहान ने चुनाव अधिकारियों से वार्ता कर आ रही समस्याओं को दूर कराते रहे। मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई, जिससे वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित सभी मतदाता सहज वातावरण में मतदान कर सके।
शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित चुनाव सम्पन्न कराने में जिला बार एसोसिएशन महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर, जिला बार माती मुख्यालय अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, महामंत्री अरविंद कुशवाहा तथा पूर्व महामंत्री संजय सिसोदिया के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम की लगी रही। व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन बूथ भी बढ़ाए गए इससे मतदान प्रतिशत 86.38 रहा। कानपुर नगर की ओर से आने-जाने वाले अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए बारा टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा दोनों दिवस निशुल्क एवं निर्बाध आवागमन की व्यवस्था की गई, जिसे अधिवक्ताओं ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें