फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीसामऊ क्षेत्र में 80 लाख से सड़कें चमकेंगी, बनेंगे कब्रिस्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से 80 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे एक लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे। निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। इसमें सड़क और कब्रिस्तान का निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन

वार्ड पांच जवाहरनगर चंद्रनगर किशोर का हाता में 7.92 लाख रुपये से सीसी रोड, कर्नलगंज में 21.17 लाख रुपये से कब्रिस्तान, पुरानी रेलवे काॅलोनी ग्वालटोली पानी टंकी के पास से 21 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य, लल्लन की दुकान से महेंद्र पाल का चट्टा होते हुए शानू के घर तक 11 लाख रुपये से सीसी रोड, चमनगंज श्रीनगर प्लाॅट नंबर चार हाता में दो लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराए जाएंगे। लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। यह टेंडर 18 नवंबर को खोले जाएंगे। इसके बाद इसी माह के अंत तक यह सभी विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें