नोट:::शहर की भेजी आंधी, तूफान की खबर के साथ लगाएं।
फोटो: 19 बछेडी रोड़ पर पिकअप पर गिरा नीम का पेड़। स्रोत ग्रामीण
फोटो: 20 गोहानी रोड़ पर टूटे पड़े बिजली के खंभे । स्रोत ग्रामीण
आंधी-तूफान से टूटे 80 बिजली के खंभे, 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
क्रॉसर
चकरनगर में कई जगह गिरे पेड़, रातभर कई रास्ते रहे अवरूद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। तहसील क्षेत्र चकरनगर में मंगलवार शाम आई भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते पचास से अधिक पेड़ धराशाई हो गए, जबकि 80 बिजली के खंभे भी टूट गए। इसके चलते ग्रामीण फीडर के लगभग 40 गांवाें की बिजली आपूर्ति ठप रही।
आंधी के कारण गोहानी और तेजपुरा मार्ग पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बछेड़ी रोड स्थित एक दूध डेरी के पास खड़ी महिंद्रा पिकअप पर नीम के पेड़ की मोटी डाल गिर गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बिजली विभाग के एसडीओ अजय पाल गौतम ने बताया कि चारों बिजली केंद्रों की लाइनों पर लगभग 80 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभागीय टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं। टाउन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में नए खंभे लगाकर लाइनों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाम तक अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी चालू कर दी जाएगी।