कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होने की जानकारी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम के छठे दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक नियमों, परीक्षा प्रणाली और छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं से परिचित कराया गया।
साथ ही उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विनीत धीर, डॉ. रजत मिश्रा, डॉ. विकास सिंह, डॉ. विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद