फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वच्छता व पोषण का महत्व बताएंगी 79 स्वास्थ्य सखी

Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की आधी आबादी को समूह से चुनी गईं 79 स्वास्थ्य सखी स्वच्छता व पोषण के महत्व बताएंगी। इसके लिए इन्हें दो हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को अलग से 200 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर आमदनी कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ने को प्रेरित कर रही हैं। इसके अलावा मिशन की तरफ से महिलाओं को माहवारी के दौरान अस्वच्छता के चलते होने वाले रोग व उनसे बचाव के साथ पोषण को कैसे रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए समूह के बीच से 79 महिलाओं को चयन कर स्वास्थ्य सखी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मिशन प्रबंधक बृजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सखी अपनी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी। प्रथम चरण में 79 महिलाओं का चयन कर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब वह क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इन्हें गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के लिए जागरूक करने को अलग से 200 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा 90 अन्य महिलाओं का चयन किया गया है जिन्हें जल्द प्रशिक्षित किया जाएगा। मिशन की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्वास्थ्य सखी को तैनात किया जाए। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ इससे होने वाली बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

......................
बयान..............
प्रथम चरण में चयनित की गई 79 महिलाओं को प्रशिक्षित करने के बाद ग्राम पंचायतों में तैनात किया जा चुका है, जो महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के कार्य कर रही हैं। इसके अलावा 90 अन्य का चयन किया गया है, जल्द ही इन्हें प्रशिक्षित कर जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी। इन्हें माह में कम से कम 10 कार्य करना अनिवार्य होगा। इसके लिए इन्हें मासिक दो हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। - अशोक कुमार, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें