फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार: तेजस, वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस राजधानी समेत 74 ट्रेनें लेट, ढाई हजार टिकट वापस

Sun, 05 Jan 2020 08:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोहरे की वजह से लेट हो रहीं ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह के वक्त कोहरा बढ़ने से रविवार को कानपुर होकर आने-जाने वालीं 74 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इसमें राजधानी, शताब्दी, तेजस, वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल थीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते ढाई हजार टिकट वापस हुए। तमाम यात्रियों ने ट्रेन यात्रा निरस्त कर दूसरों साधनों का उपयोग किया।
विज्ञापन


दिल्ली से कानपुर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) तीन घंटे की देरी से आई। वहीं कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के लिए यह ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर तीन घंटे की देरी से दोपहर 3:25 बजे पहुंची। दिल्ली से यह ट्रेन पौने तीन घंटे की देरी से कानपुर के लिए रवाना हुई।

नई दिल्ली-कानपुर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से प्लेटफार्म नंबर नौ पर दोपहर 12:50 बजे पहुंची। नई दिल्ली से कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर पौने एक बजे आई। दिल्ली जाने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी सवा दो घंटे की देरी से सुबह साढ़े छह बजे, हावड़ा राजधानी पौने तीन घंटे, पटना राजधानी एक घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। 
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली से चलने वाली सियालदह राजधानी और कोलकाता राजधानी चार घंटे की देरी से रात में कानपुर सेंट्रल आईं। एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस छह घंटे, लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस तीन घंटे, संगम एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अवध एक्सप्रेस पौने दो घंटे, रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें