फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर व्यापारी की मौत, 72 निकले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मटर व्यापारी की मौत, 72 निकले पॉजिटिव
विज्ञापन

संक्रमितों में 55 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के लोग शामिल हैं, अभी तक 10 मौते हो चुकीं हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। जनपद में रविवार को कोरोना के 72 नए मामले सामने आए हैं। जबकि एक मटर व्यापारी की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को आए संक्रमितों में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 55 लोग भी शामिल है। यह अभी तक एक दिन में मिले संक्रमितों में सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उनके मकानों के आसपास सै्िनटाज कराया जा रहा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 527 हो गई है। ठीक होने वाले 259, एक्टिव केस 258 व मौत 10 हो गईं हैं। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के अलावा रविवार को मिले संक्रमितों में उरई के पाठकपुरा, रामनगर, नया रामनगर, पटेलनगर के अलावा कोंच और जालौन तहसील के लोग शामिल हैं। नया रामनगर निवासी 62 वर्षीय व्यापारी की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई थी। उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें