उन्नाव। यूनिवर्सिटी की चल रही परीक्षाओं में डीएसएन डिग्री कॉलेज में कुलपति के निरीक्षण में बुधवार को नकल मिलने के बाद गुरुवार सुबह की पाली में ही यूनिवर्सिटी से बैच पहुंच गया। दो पालियों की परीक्षा तक बैच मौजूद रहा लेकिन कोई भी नकलची उसे नहीं मिला।
गुरुवार को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं का समाजशास्त्र प्रथम का पेपर था। सुबह 6:55 बजे ही यूनिवर्सिटी का चार सदस्यीय बैच डा. अजय यादव के नेतृत्व में पहुंच गया। कक्षों व छात्रों की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद दूसरी पाली की परीक्षा में बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों का समाजशास्त्र का तीसरा पेपर चेक किया। दूसरी पाली में भी बैच कॉलेज में ही रहा लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। 34 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उसके बाद बैच चला गया। तीसरी पाली की परीक्षा में बीए द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों का हिंदी साहित्यिक प्रथम का पेपर था। जिसमें 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुलपति डा. नीलिमा गुप्ता ने बुधवार प्रथम पाली बीए प्रथम वर्ष हिंदी द्वितीय की परीक्षा की हकीकत जांची थी। निरीक्षण के दौरान कुलपति को नकलची मिले थे। जिस पर उन्होंने प्राचार्य को चेतावनी दी थी। साथ ही दूसरे दिन बैच भेजकर परीक्षा की हकीकत परखी लेकिन कुछ नहीं मिल पाया।
-यूनिवर्सिटी बैच ने दो पालियों की जांची परीक्षा की हकीकत
-तीन पालियों में हुई परीक्षा में नहीं मिला एक भी नकलची
-बुधवार को कुलपति को निरीक्षण के दौरान मिले थे नकलची