फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सुब्रत पाठक के पिता-फूफा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नोएडा से सगाई कार्यक्रम से लौट रहे भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता की कार रविवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डंपर के पीछे घुस गई। पीछे से आ रही बस ने भी कार में टक्कर मार दी। पाठक के पिता ओमप्रकाश पाठक, कानपुर के काकादेव निवासी उनके फूफा महेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई। बुआ, चालक व एक रिश्तेदार घायल हो गया। बुआ को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे का कारण घना कोहरा और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। दुर्घटनास्थल पर ही कोहरे के चलते दो बसें और पांच कारें भी एक-दूसरे से टकरा गईं। पुलिस ने डंपर और बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के पठकाना मोहल्ला निवासी सुब्रत पाठक की चचेरी बहन का दो फरवरी को नोएडा में सगाई कार्यक्रम था। पाठक का परिवार करीब 20 गाड़ियों से कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार तड़के तीन बजे सभी अपने-अपने वाहनों से लौट रहे थे। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा कट के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब से लदे खड़े डंपर के पीछे पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक (72) की कार घुस गई। कार में उनके साथ एम ब्लॉक काकादेव कानपुर निवासी फूफा महेश चंद्र दुबे (59), रिश्तेदार जयशंकर निवासी लखनऊ और कार चला रहे कन्नौज के पठकाना मोहल्ला निवासी अशोक सैनी थे। हादसे के बाद पीछे से आ रही एक बस ने भी कार में टक्कर मार दी, जिससे ओमप्रकाश और महेश चंद्र दुबे की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक और रिश्तेदार घायल हो गए।
हादसे के बाद पीछे चल रही अन्य गाड़ियों में सवार परिजन उतरे। इसी बीच सुब्रत की बुआ आभा तिवारी (48) पत्नी जयशंकर और फूफा जयशंकर को भी एक बस ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक अशोक सैनी, आभा तिवारी व जयशंकर को पहले तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मेडिकल कालेज पहुंचकर हालात जाने। औरैया भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, सदर विधायक अनिल दोहरे, एमएलसी पुष्पराज जैन, कानपुर देहात के ककवन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अखिलेश अवस्थी व सौरभ अवस्थी समेत कई भाजपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और सांत्वना दी। शाम को शाम को मेहंदीघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें