फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मलखान सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बार एसोसियेशन भरथना के संपन्न हुए द्विवार्षिक चुनाव के दौरान मलखान सिंह यादव को अध्यक्ष व राजकुमार तिवारी को महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही 16 सदस्यीय कार्यकारिणी भी गठित हुई।
विज्ञापन


बार एसोसियेशन सभागार में चुनाव कमेटी के रामपाल सिंह राठौर, हाकिम सिंह यादव, श्रीप्रकाश पोरवाल, राघवेन्द्र श्रीवास्तव के समक्ष शुक्रवार को वर्ष 2019-20 के प्रस्तावित सभी नामांकन वैध पाए गए। महामंत्री पद से नरेंद्र कुमार दिवाकर, कृष्णकान्त श्रीवास्तव द्वारा नामांकन पत्र वापस लेने पर राजकुमार तिवारी को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष पद पर मात्र मलखान सिंह यादव का नामांकन पत्र होने के कारण उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया।

इसके साथ ही राकेश सिंह चौहान, अनिल कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह यादव को मंत्री, श्याममोहन को संयुक्त मंत्री, बृजेश कुमार जाटव को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरीकृष्ण श्रीवास्तव, अनुपम कुमार शाक्य, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र दोहरे, महेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, सुशील कुमार, देवेंद्र यादव, उपेंद्र को सदस्य पद पर चुना गया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, महामंत्री राजकुमार तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। नवगठित द्विवार्षिक कमेटी को रामकुमार यादव रम्मू, सुरेश चंद्र यादव, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, महावीर सिंह यादव, सुभाष चंद्र यादव, नरेंद्र वर्मा, मान सिंह यादव, बाबूराम यादव, सुदामा लाल दोहरे आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें