फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में घुसी पिकअप, केबिन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत

Fri, 01 Feb 2019 10:58 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कंटेनर में घुसी पिकअप
विज्ञापन
कानपुर में सरसौल ओवरब्रिज पर शुक्रवार को खराब खडे़ कंटेनर में पीछे से पिकअप घुस गई। हादसे के बाद केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। इससे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई गई।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर फतेहपुर-कानपुर लेन पर एक खराब कंटेनर खड़ा था। सुबह करीब 10 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकप का केबिन पिचक गया और उसमें चालक फंस गया।

राहगीरों ने मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला। पुलिस ने चालक को हैलट भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की शिनाख्त सुनील पांडेय (27) के रूप में हुई। सुनील प्रयागराज के सरैया गुलेल, सराय ममरेज का रहने वाला था। हादसे के बाद एक घंटे तक ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। इस दौरान वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें