फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में तालाब के लिए 30 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। नगर पालिका क्षेत्र के द्वारिकागंज में तालाब खोदाई के लिए शासन ने 30 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं। शनिवार को अध्यक्ष ने भूमि पूजन कर खोदाई का काम शुरू करा दिया। इसके बाद बाउंड्रीवाल और फुटपाथ बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

झींझक नगरपालिका बोर्ड की बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में द्वारिकागंज मोहल्ले में गाटा संख्या 402 पर पांच बीघे में तालाब खुदाई, चहारदीवारी, फुटपाथ, पौधरोपण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव करीब छह महीने पहले पास हुआ था। बोर्ड ने तालाब के लिए 2 करोड़ 50 लाख के प्रस्ताव पर मोहर लगाकर शासन को भेजा था। पालिका के इस प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। शासन ने 30 लाख रुपये की स्वीकृत दी है। शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार और उनके प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर तालाब का खोदाई का काम शुरू कराया। ईओ रामअचल कुरील ने बताया तालाब खोदाई का काम शुरू करा दिया है है। इसके बाद बाउंड्रीवाल व फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें