फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगलाबरी निवासी अभिषेक पुत्र शिव राम सिंह ने बताया कि उसने अपनी बहन रीता की शादी फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के इंद्रा विकास कालोनी निवासी आनंद पुत्र राकेश कुमार से की थी। शादी के बाद ससुरालीजन पांच लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

आरोप है कि शुक्रवार की रात को ससुरालीजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसे किसी तरह से जानकारी हई तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय उसकी बहन रीता कमरे में मृत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वैभव पांडे ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पति आनंद व सास को गिरफ्तार कर लिया है बाकी बचे दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें