फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में सुरक्षाकर्मी का हंगामा, तीमारदारों से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला पुरुष अस्पताल के रैन बसेरे में बुधवार रात सुरक्षा के लिए तैनात किए गए कर्मी ने जमकर हंगामा काटा। तीमारदारों का आरोप है कि शराब के नशे में कर्मी ने उन्हें बाहर कर दिया। तीमारदारों ने जब मामले की शिकायत डाक्टरों से की तो उन्होंने सीएमएस से शिकायत करने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। मामला जब सीएमएस तक पहुंचा तो उन्होंने हंगामा करने वाले कर्मी को रैन बसेरे से बाहर कर दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने अस्पताल के निरीक्षण में रैन बसेरों का संचालन करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुरुष व महिला अस्पताल के रैन बसेरों को खोलने के साथ ही वहां तीमारदारों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई। सीएमएस ने रैन बसेरों की सुरक्षा के लिए कर्मियों की तैनाती भी कर दी। हालांकि सुरक्षा के बजाए स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे आरामगाह बना लिया।

बुधवार रात एक कर्मी ने दो साथियों के साथ मिल रैन बसेरे में शराब पी। इस दौरान जब तीमारदार घनश्याम, हरिशंकर, अतुल व विवेक वहां रुकने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया। तीमारदारों ने इसकी शिकायत इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक से की। चिकित्सक ने मामले की शिकायत सीएमएस से करने की बात कही। तीमारदारों न फौरन मामले की शिकायत सीएमएस डा. एम लाल से की। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि शराब पीने की जानकारी उन्हें नहीं है। स्वास्थ्य कर्मी ने हंगामा किया था। उसे रैन बसेरे से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


तैनाती एक की, रह रहें तीन कर्मी
सीएमएस ने रैन बसेेरे में एक कर्मी को तैनात किया है लेकिन मौजूदा समय में यहां तीन कर्मी रह रहे हैं। इन कर्मियों ने रैन बसेरे में पूरी तरह से कब्जा जमा लिया है। यह कर्मी रात में तीमारदारों से अभद्रता भी करते हैं। कई बार मामले की शिकायत सीएमएस से की गई लेकिन उन्होंने अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें