कानपुर देहात। हजरत इमाम हुसैन की मैदान ए कर्बला में हुई शहादत की याद में शुक्रवार को जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में मातमी धुनों के साथ ताजिये का जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोग लोगों ने हुसैन को याद कर मातम मनाया। वहीं खलीफा की अगुवाई में युवाओं ने अखाड़े में करतब दिखाए। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने गमगीन माहौल में कर्बला के शहीदों को याद कर उन्हें शहादत पेश की। अल्लाह हो अकबर, या हुसैन आज हमारा इमाम हमसे जुदा हो गया की सदाओं के बीच ताजिये कर्बला पहुंचने लगे। वहां फातिहा पढ़ी गई, जिसमें देश के अमन चैनगकी दुआ मांगी गई। वहीं खलीफा डान टेलर, मो. अंसार, मोहसिन मंसूरी, हसीब, हबीब सहित अन्य प्रतिष्ठित लोगों की अगुवाई में अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं रूरा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के गांधी नगर मोहल्ला स्थित नुरानी मस्जिद से कर्बला एवं इमाम हुसैन की याद में जुलूस ए संजैरी निकाला गया। इस दौरान जुलूस में कर्बला मदीना शरीफ व कार्बला की झांकियों को पूरे कस्बे में बड़े ही अमन के साथ निकाला गया। वहीं अली व हुसैन के नारे अकीदतमंद लगा रहे थे। युवाओं ने अखाड़े में हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को चकित कर दिया और अंत में सभी ताजियों को झींझक रोड स्थित कर्बला में सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं। जुलूस के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रही। तहसीलदार श्रीकांत राजवंशी व लेखपाल बलराम सिंह मौजूद रहे। जुलूस में अनवर, कासिम लावेला, पप्पू, सानू, सहाबुद्दीन, जाकिर राइन आदि मौजूद रहे। रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, मोहर्रम पर कस्बे में ताजिया जुलूस निकाला गया। इस मौके पर रसूलाबाद के पठानन टोला, कुरैशियान मोहल्ला, गुल पीर नगर, महमूद नगर, कबीर नगर, नेहरू नगर, आजाद नगर आदि क्षेत्रों के ताजिए उठाए गए। इस दौरान ताजियेदारों ने तीर-तलवार, भाले-लाठियों से करतब दिखाते हुए युवक चल रहे थे। इस मौके पर खलीफा इदरीश, कल्लू, नियाज अहमद, ताजियेदार राशिद कुरैशी, लल्लन खां, वाजिद अली शाह, यासीन परवेज, फैजान खान आदि मौजूद रहे। वहीं इस दौरान अकील अहमद पट्टा आदि लोगों की ओर से चौराहे पर शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया।
शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए एसडीएम परवेज अहमद, सीओ रामकृष्ण मिश्रा, थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के साथ बराबर मौजूद रहे। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे व क्षेत्र में गमगीन माहौल में मुस्लिम भाइयों ने ताजियों को कर्बला में दफन किया। इससे पहले कई तरह के करतब दिखाए।
जुलूस के दौरान एसडीएम रामशिरोमणि, इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, इरफान अहमद, नूर मोहम्मद, यासीन आदि भी मौजूद रहे। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकाला। बाद में संदलशाह बाबा के पीछे स्थिति कर्बला में ताजिया ठंडे किए गए। इस मौके पर जलीश अहमद, कबिरुल खान, नौशाद अहमद, मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे। राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, राजपुर, रमऊ व अफसरियां, जहांगीरपुर में ताजियेदारों ने अकींदतमंदी के साथ हुसैनी माहौल में ताजिये निकाल या हुसैन की सदाए बुलंद की। वहीं, इस मौके पर जगह-जगह लंगर का भी आयोजन हुआ। देर शाम को कर्बला में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किये जाने तक हसन व हुसैन की सदाएं माहौल में गूंजती रही। राजपुर के आरामशाह दरगाह, गढी मोहाल, नई बस्ती, मंसूरी मोहाल से ताजियेदारों ने यौमे शहादत पर अकीदतमंदी के साथ ताजिये निकाल मातमी धुनो के बीच या हुसैन की सदाये बुलंद की। इस दौरान अनीस, पप्पू, गुड्डू, जाकिर, अनवार खां, शमीम, गुड्डू, रफीक आदि मौजूद रहे। वहीं रमऊ में एजाज खॉ, दिलशाद बशीर आदि ताजियेदारों ने गमजदा माहौल में ताजिये निकाले। मोहर्रम पर जगह जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल लश्कर-ए-हुसैनी में मुस्तैद रहा। वहीं डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के अंसारी मुहाल इमामबाड़ा से ताजियेदार तनवीर अंसारी, हसरत अंसारी, रफीक कुरैशी, इदरीश कुरैशी, यूसुफ राइन, रफीक शाह की देखरेख में पठान मोहाल का ताजिया जुलूस तजियेदार सलीम खान, जमील खान, जावेद खान, मुन्ना, लल्लन आदि की अगुवाई में जुलूस परंपरागत रास्ते से होता हुआ रसधान रोड स्थित कर्बला पहुंचा। इस मौके पर एसडीएम दीपाली कौशिक, थानाध्यक्ष राम बहादुर पाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के रसधान, पीतमपुर, संदलपुर, पिँडार्थू आदि जगहों पर ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मुन्ना कुरैशी, चेयरमैन प्रतिनिधि शमशुल कमर, नाजिर हुसैन आदि मौजूद रहे।