फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र पर धरना दे रहे शिक्षकों को पुलिस ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की कापी मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट कालेज मेें मंगलवार को वित्त विहीन शिक्षकों ने धरना दिया तो पुलिस फोर्स ने सभी को बाहर निकाला। इस पर शिक्षक मूल्यांकन केंद्र के बाहर ही बैठे तो पुलिस कर्मियों एक बार फिर उन्हें कालेज परिसर से बाहर निकाल दिया।

वित्त विहीन शिक्षक सम्मान जनक मानदेय देने व पेंशन की मांग को लेकर इस समय हाईस्कूल व इंटर की कापी जांचने को लेकर बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह के नेतृत्व में मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट इंटर कालेज में धरना दिया गया। कालेज के अंदर धरना देने पर कालेज के उप नियत्रक डा रणबीर सिंह ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स कालेज आ गई। धरना दे रहे शिक्षकों को बाहर निकाल दिया। जिन शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र में हस्ताक्षर किये थे उनको भी निकाल दिया गया। इससे नाराज शिक्षक मूल्यांकन केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। जगमोहन सिंह ने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों की नवीन नियमावली बनाने व सम्मान जनक मनेदय देने व 2005 के पूर्व की पेंशन लागू करने की मांग को लेकर कापी जांचने का बहिष्कार कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण की गई कार्रवाई की सभी शिक्षकों ने निंदा किया है। शिक्षक मूल्यांकन केंद्र प्रतिदिन आकर हस्ताक्षर करने के बाद धरने पर बैठ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है मूल्यांकन गलत तरीके से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मौके पर रामराज सिंह, माता बदल यादव, दिनेश मिश्रा, प्रसन्नकुमार, दिलीप सिंह, विकास प्रसाद करवरिया, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, जय राम रही, प्रशांत द्विवेदी, शिवनायक यादव, राजेश मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, रामस्वयं रामकरन, वंदना देवी, गंगासागर, आशुतोष, सुरेश कुमार दादू राम शिवलोचन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें